Roorki News: दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: कलियर। मेला ग्राउंड में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उर्स मेले के दौरान मेला ग्राउंड में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे में मारपीट की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.