Roorki News: दो दिन से पानी को तरसे यात्री और कर्मचारी, टैंकर से मिली राहत
रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर पिछले दो दिनों से पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। कांवड़ यात्रा के चलते इन दिनों बस अड्डे पर कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ी हुई है। ऐसे में पानी की व्यवस्था ठप होने से उनकी दिक्कत और बढ़ गई। बताया गया कि दो दिन पहले नगर निगम की ओर से पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया मोटर खराब हो गया था। इससे टंकी में पानी नहीं पहुंचा और परिसर में लगे वाटर कूलर भी बंद हो गए। यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।समस्या की जानकारी मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। इसके बाद नगर निगम ने बस अड्डे पर पानी का टैंकर खड़ा कराया, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को राहत मिली। यात्रियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.