रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बुग्गावाला क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के गोकुलवाला, बनवाला, बंदरजूड़, शाहमंशूर, दोड़बसी, कुड़कावाला, हसनवाला, तेलपुरा और बंजारेवाला समेत कई गांवों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...