रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कस्बे में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापा मारकर अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध मांस, कटान के उपकरण और तराजू-बांट बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। उपनिरीक्षक नितिन सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बस अड्डा तिराहे के पास मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला किला निवासी सलमान और उसके भाई अपने घर में अवैध पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...