रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: झबरेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान डेलना-लोदीवाला तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 44 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेलना निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस डेलना-लोदीवाला तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झबरेड़ा की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर दूसरी ओर मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके थैले से 44 पव्वे देसी शराब बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...