रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: रुड़की। विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम ब्रह्मपुर शंकरपुरी में स्वतंत्रता दिवस के उद्देश्य में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। रोमा सैनी ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा हर दिल में होना चाहिए। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव प्रकट करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा में ग्राम प्रधान ईशा सिंह, सुभाष ग...