Roorki News: दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को पीटा, बच्चे समेत घर से निकाला
रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: महिला ने पति पर दूसरी शादी करने के बाद मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चे समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लक्सर कोतवाली पुलिस को महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। आरोप है कि पति ने बाद में दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया और वह आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें- तलाक दिए बिना दूसरी शादी का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा महिला का कहना है कि उसे लगातार मानसिक रूप से भी परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि रविवार को भी पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने उसके साथ मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.