रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बेलड़ा गांव की बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे, बहू और पोते पर दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी जरीफन ने सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राशिद, बहू हुस्नजहां और पोता आरिस लंबे समय से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने पूर्व में कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की गई थी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में दुकान में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, बेटे समेत तीन पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...