Roorki News: दुकानदार की मौत मामले में अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। इमलीखेड़ा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले इमलीखेड़ा मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को मृतक के बेटे नितिन चौहान, निवासी कराहलटी, ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.