रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। हिराहेड़ी गांव निवासी दिव्यांग महिला खिलाड़ी राधा देवी ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें पुरस्कृत किया। राधा देवी पत्नी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी सफलता में माता-पिता के साथ पति का विशेष योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...