रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को दिनभर बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान रखा। वहीं, कई स्थानों पर केबल बॉक्स फटने और ट्रांसफार्मर में खराबी आने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए और इनवर्टर भी जवाब दे गए। गणेशपुर, प्रीत विहार, सुभाष नगर, मालवीय चौक और नेहरू नगर समेत कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली की ट्रिपिंग होती रही। बार-बार बिजली ट्रिपिंग से लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। वहीं मयूर विहार, शेरपुर, माजरा, सोलानीपुरम, आदर्श नगर, माही ग्राम और पठानपुरा जैसे इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती रही। कुछ क्षेत्रों में यह कटौती 10 से 12 घंटे तक पहुंच गई। लगातार बारिश औ...