Roorki News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति और ससुरालियों पर केस
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। बसवाखेड़ी गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अपशब्द कहने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसवाखेड़ी निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले मानकपुर आदमपुर निवासी आलोक दीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके ससुर उसके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि चचेरे भाई की ओर से मारपीट की धमकी देकर उसे प्रताड़ित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.