रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति उदय, सास, ससुर और ननद निवासी गोरखपुर बड़ोवाला, थाना प्रेमनगर, देहरादून तथा रिश्तेदार रोशन निवासी मित्रलोक कॉलोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामल...