रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत बने करीब दस वर्ष बीत जाने के बाद भी बस स्टैंड के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। शौचालय की सुविधा नहीं होने से बस स्टैंड पर आने-जाने वाली महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शौचालय की सुविधा नहीं होने महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार वह आसपास के घरों या दुकानों पर शौचालय के लिए निर्भर रहने को मजबूर होती हैं। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया कि बस स्टैंड के पास महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...