रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जिला पंचायत की ओर से जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने किया। बुधवार को अभियान के तहत गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव तथा चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने अपील की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्व...