Roorki News: दरगाह साबिर पाक में जायरीनों के आराम की सिदरियों पर लगाया लोहे का गेट
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: दरगाह साबिर पाक में अवैध कब्जों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पैतियाने गेट के पास जायरीनों के आराम के लिए बनी सिदरियों को लोहे का भारी जालीनुमा गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को रात में ठहरने और आराम करने में परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि दरगाह कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर यह सब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, दरगाह साबिर पाक के पैतियाने गेट के बाहर बनी सिदरियों पर जायरीन बैठकर आराम करते थे। दूर-दराज से आने वाले जायरीन रात के समय भी यहां कुछ देर ठहरकर विश्राम कर लेते थे। अब सिदरियों के सामने लोहे का भारी गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे जायरीनों के लिए बनी इस सार्वजनिक सुविधा का इस्तेमाल मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.