रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने तहसीलदार विकास अवस्थी और नगर पंचायत अधिकारियों के साथ दरगाह क्षेत्र में जलभराव और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नालों-नालियों की सफाई, चौड़ीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दरगाह क्षेत्र में कई स्थानों पर जल निकासी की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित विभागों को बंद पड़े नालों-नालियों की सफाई कर जल निकासी सुचारु बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत को उर्स से पहले सभी सफाई कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...