रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली में मंगलवार की सुबह एक दंपति ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा किया। महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। वहीं, पति ने पत्नी ने पर आए दिन घर में विवाद करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों की पुलिस के सामने की नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया। साथ ही दोनों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को आपसी विवाद घर में ही सुलझाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...