रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: आगामी दशहरा, वाल्मीकि जयंती और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को कलियर पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी के जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने पीपल चौक, कलियर चौक, सद्दन चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।पुलिस यह भी पढ़ें- Roorki News: दशह...