रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: थिथौला में तेल डिपो के पास एलपीजी गैस से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ज्वलनशील पदार्थ से भरी गाड़ी तेल डिपो के पास पलटने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि छह घंटे बीतने के बाद भी गाड़ी को नहीं हटाई गई। थिथौला एक गैस डिपो और दो तेल डिपो है। रविवार सुबह 17 टन एलपीजी गैस से भरी गाड़ी डिपो में जा रही थी। इसी दौरान एचपी तेल डिपो के सामने गैस से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ज्वलनशील पदार्थ से भरी गाड़ी पलटने से आसपास के दुकानदारों और डिपो कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।काफी समय बीतने के बाद जब कोई गाड़ी की सुध लेने पहुंचा तो ग्राम प्रधान पति रियासत अली और ग्रामीणों ने डिपो सेप्टी अधिकारी के सामने हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना था कि आगर गैस लीक हो जाए तो कई किलोमीटर तक इसका खतरा उतपन्न हो सकता है।...