Roorki News: तेल टैंकर मोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। तेल टैंकर को मोड़ने को लेकर ड्राइवर और बाइक सवारों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर देहरादून के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात घेर पेम्मा गांव के समीप एक तेल टैंकर सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवारों और टैंकर चालक के बीच रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके से गुजर रहे राहगीर बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.