रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर एक कंपनी के पास गुरुवार देररात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चाय पीकर पैदल लौट रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि राजस्थान के करौली जनपद के थाना मासलपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरानी निवासी हरकेश गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चाचा समय सिंह गुर्जर के साथ ट्रक में सिलिका लोड कर लाठरदेवा हूण की फैक्ट्री में आए थे। बताया गया कि दो जुलाई की देररात ट्रक को कंपनी परिसर में खड़ा करने के बाद दोनों चाय पीने के लिए कंपनी गेट के बाहर गए थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...