Roorki News: तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने किया बुरा हाल, बढ़ा तापमान
रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने रविवार को शहरवासियों का बुरा हाल कर दिया। दिनभर बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने से वातावरण में गर्मी और उमस बनी रही। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण रात और सुबह के समय भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि शाम के समय यह 80 फीसदी रही। वातावरण में नमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.