Roorki News: तुगलपुर में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। तुगलपुर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव में कई पात्र और जरूरतमंद परिवार अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं, जबकि कुछ ऐसे लोगों को योजना का लाभ दिया गया, जो उनकी नजर में इसके पात्र नहीं थे। उन्होंने पंचायत में अनियमितताओं का आरोप लगाकर विकास कार्यों तथा सरकारी धन के उपयोग की जांच कराने की मांग की है। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.