Roorki News: तीस हजार का एक्सपायरी सामान कराया नष्ट
रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने बसेड़ी गांव के पास एक दुकान पर छापेमारी कर 30 हजार रुपये से अधिक मूल्य की एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद की। विभाग ने संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर जब्त सामान को डंपिंग स्थल पर गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया। जांच के दौरान दुकान में एक्सपायरी हो चुकी शीतल पेय, चिप्स, टमाटर सॉस, नमकीन, बेसन, सरसों का तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री बिक्री के लिए रखी मिली। टीम ने तत्काल सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाकर उन्हें जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.