रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। तीन दिन से लगातार बने बारिश के मौसम के बाद शनिवार को रुड़की में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और चटक धूप निकलने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। धूप के साथ उमस का असर भी बना रहा। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...