रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: मंगलौर। नगर पालिका की ओर से एमआई इंटर कॉलेज पठानपुरा से बस स्टैंड तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दिन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली में सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, सफाई निरीक्षक अनित कुमार आदि मौ...