रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कृषि मंडी में बुधवार को वारियर ताइक्वांडो अकादमी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य और जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर लौटे अकादमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अकादमी के कोच रोबिन सैनी और सुमित ने विधायक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कोच रोबिन सैनी ने बताया कि हल्द्वानी के गोलापार में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 13 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अकादमी के लक्ष्य, वेदांशी, पिनकल, प्रखर और आरव ने कांस्य पदक हासिल किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...