Roorki News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वेदांशी ने जीता कांस्य पदक
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: झबरेड़ा। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एंबिशन पब्लिक स्कूल की छात्रा वेदांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच रोबिन सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। वेदांशी ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वास सिंह पंवार, डायरेक्टर सोनम रॉस पंवार और प्रधानाचार्या पूजा सतसंगी ने वेदांशी और कोच रोबिन सैनी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.