Roorki News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एंबिशन स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक
रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित 31वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एंबिशन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो कोच रोबिन सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 30 किलोग्राम वर्ग में वेदांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 35 किलोग्राम वर्ग में आयुषी और आराध्य ने कांस्य पदक जीते। 40 किलोग्राम वर्ग में शिवांश ने रजत पदक प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.