रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ढंडेरी अंडरपास एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तमंचे के साथ धर्मेंद्र निवासी काला माता मंदिर के पास शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की को गिरफ्तार किया है। साथ ही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...