Roorki News: तमंचे के बल पर लूट के मामले में तीन माह बाद केस दर्ज
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सेल्स ऑफिसर से तमंचे के बल पर लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन माह बाद केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने घटना के दौरान तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर गली नंबर नौ निवासी ज्योति धीमान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा लविश धीमान एमिल फार्मा कंपनी में सेल्स ऑफिसर का काम करता है। बताया कि 21 अप्रैल को वह कंपनी के कार्य से देहरादून गया। देहरादून से लौटते समय रात में उन्होंने लविश को कॉल की थी। इस पर उसने इब्राहिमपुर रास्ते के सामने बाइक रोककर बात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.