रुडकी, सितम्बर 10 -- Roorki News: भगवानपुर। डेलना गांव निवासी मनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुहालकी दयालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल और 2,420 रुपये छीन लिए। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...