रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अंकुश निवासी गोवर्धनपुर, खानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में रोहित कुमार, संजय कुमार, संदीप रावत शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विकासनगर में शौकिया तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Hathras News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...