रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने टोल प्लाजा के पास ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राशिद बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल्टा मसालेदार शराब के दो टेट्रा पैक बरामद किए। उप निरीक्षक मुकेश नौटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...