रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत ढंडेरा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। क्षेत्र की सड़कों, गलियों और बाजारों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढंडेरा में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। हर बार बारिश होने पर नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है और पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक भरा रहने से लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: शहर में जलभराव ने थामी शहर की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित ढंडेरा बाजार में दुकानों के सामने भी बारिश का ...