Roorki News: डेढ़ लाख के जेवर बनवाकर भुगतान न करने का आरोप
रुडकी, सितम्बर 13 -- Roorki News: सुनार ने एक व्यक्ति पर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर बनवाने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर बकाया रकम दिलाने की मांग की है। झबरेड़ा कोतवाली पुलिस को मुजफ्फरनगर के बरला गांव निवासी सुधीर ने तहरीर देकर बताया कि वह झबरेड़ा कस्बे में सुनार की दुकान करते हैं। पीड़ित के अनुसार करीब पांच माह पहले खजुरी निवासी व्यक्ति ने उनकी दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर बनवाए थे। आरोप है कि जेवर लेने के बाद व्यक्ति ने भुगतान नहीं किया। कई बार रुपये मांगने पर आरोपी भुगतान करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब तक रकम नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.