रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पिछले डेढ़ माह से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन सोमवार को ठीक हो गई। मशीन के दोबारा शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले काफी समय से खराब थी। इसके चलते मरीजों के सभी एक्सरे सीआर मशीन से कराए जा रहे थे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डिजिटल एक्सरे की सुविधा बंद होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता था। सोमवार को डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक होने के बाद अस्पताल में जांच शुरू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...