रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। शहर के आजादनगर के पास डीडी ज्वेलर्स की ओर से शोरूम उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी को उद्घाटन के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई और शोरूम के बाहर सड़क किनारे मंच सजाकर आयोजन किया गया। इसके चलते शहर में दिनभर जाम लगता रहा। बीएसएम कॉलेज से लेकर रामनगर तक यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...