Roorki News: ठेके पर दिया ट्रक वापस मांगने पर नहीं लौटाया, फर्जी नोटरी से बेचने का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: लंढौरा क्षेत्र में ठेके पर दिए ट्रक को वापस नहीं करने और कथित फर्जी नोटरी तैयार कर दूसरे व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है। मातावाला हसनबाग निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर ट्रक हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर मंगलौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सलमान ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपना ट्रक नई कॉलोनी, लंढौरा निवासी राशिद उर्फ गुड्डू को करीब एक वर्ष के लिए मौखिक रूप से ठेके पर चलाने के लिए दिया था। आरोप है कि राशिद ट्रक से माल ढुलाई के लिए नेपाल जा रहा था। ठेका समाप्त होने पर सलमान ने ट्रक वापस मांगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। मोहल्ले के लोगों के साथ जाकर ट्रक मांगने पर उसने दो दिन में लौटाने का आश्वासन दिया।आरोप है कि इसके बाद राशिद पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.