रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और सीओ सुमित पांडे ने कोतवाली में आम लोगों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे और आंतरिक मार्गों पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मजबूत रूट डायवर्जन प्लान लागू करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने कहा कि कांवड़ पटरी और मुख्य चौराहों पर स्ट्रीट लाइट व जनरेटर की उचित व्यवस्था करने की बात कही गई, ताकि रात के समय कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। लोगों ने सुझाव दिया कि यात्रा मार्ग के गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए और पूरे रूट पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ चूने का छिड़काव किया जाए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सावन मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयार किया खाका यह भी पढ़ें- Bagpat News: डीएम-एसपी ने किया क...