रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: लक्सर। लक्सर से घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले निजी अस्पताल तथा बाद में हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पथरी के भोवापुर निवासी किशोर पुत्र गोवर्धन शुक्रवार की रात में अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही सुल्तानपुर कस्बे में पहुंचा तो उसकी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच लोग मौके पर आ गए और उन्होंने घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन चोट ज्यादा लगने की वजह से डॉक्टर ने उसे हरिद्वार हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी ने बताया कि घटना की ...