रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: लक्सर। हाईटेशन बिजली की लाइन से तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उन्हें जानकारी मिली कि चोरों द्वारा निजी नलकूप स्वामी नीरज कुमार निवासी महाराजपुर के 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा निरंजनपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन से तार चोरी किया गया है। उन्होंने चोरों की तलाश की, लेकिन उनकी बाबत कोई जानकारी नहीं लग सकी। यह भी पढ़ें- Roorki News: तार चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज इसके बाद पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया मुकदमा दर्ज करने क...