रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: प्रीत विहार में अंबेडकर भवन के पास रखे ट्रांसफार्मर के सेफगार्ड में रविवार को अचानक करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद देर शाम तक ऊर्जा निगम का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रीत विहार में अंबेडकर भवन के पास से एक नाला गुजर रहा है। नाले के किनारे ही ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए सेफगार्ड लगाया गया है, लेकिन इसके आसपास तारों का जाल फैला हुआ है。

घटना का विवरण रविवार सुबह भी सेफगार्ड में करंट दौड़ गया। इसका पता उस समय चला जब एक कुत्ता सेफगार्ड के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुत्ते को काफी देर तक तड़पता देख लोग सहम गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर भीड़ जुटने से रोक...