रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: मंगलौर। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया किटांडा भनेड़ा निवासी जहीर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 12 अगस्त की रात में गुलशेर और रहमान ने ट्रक से दो बैटरियां निकाल ली। दोनों बैटरियां बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान गुलशेर को बैटरियों के साथ पकड़ लिया जबकि रहमान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुलशेर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...