रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक रुड़की में टेक व्याख्यान प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने तकनीकी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा और उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के सचिव डॉ. मुकेश पांडे मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता के तृतीय वर्ष वर्ग में श्रेष्ठा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मृत्युंजय राजकीय पॉलीटेक्निक सिडकुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्र नगर के अभिषेक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें क्रमशः 11 हजार और पांच हजार रुपये के स...