Roorki News: टेंपो में सवार महिला से टप्पेबाजी, पर्स गायब
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। टेंपो में सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने आसपास पर्स तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रामपुर चुंगी निवासी फातिमा सोमवार सुबह किसी काम से टेंपो में सवार होकर रोडवेज बस स्टैंड जा रही थी। टेंपो में सफर के दौरान मालवीय चौक के पास उन्हें पर्स गायब होने का पता चला। महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल, सात सौ रुपये के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। पर्स गायब मिलने पर उन्होंने टेंपो में काफी तलाश की और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन पर्स नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.