रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की की ओर से राजकीय सिविल अस्पताल, रुड़की में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोलियो से बचाव, टीकाकरण के महत्व तथा पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद मिश्रा, पोलियो प्रभारी डॉ. गुप्ता, शोभा भटनागर एवं शहनाज ने भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अलका मित्तल, सचिव रोटेरियन पीसी सैनी, अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन वीके जैन, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रीना नैथानी, वंदना मोहन, निधि शांडिल्य, प्रेम सरीन, रोटेरियन सचिन, पूजा गुप्ता, पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन एवं पीपी वीके शर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: विश्व पोलियो दिवस पर बन...