Roorki News: टीईटी की अनिवार्यता और पुरानी पेंशन के विरोध में 24 को देहरादून कूच करेंगे शिक्षक
रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर हरिद्वार जिले के शिक्षक 24 अक्टूबर को देहरादून में होने वाले प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रतिभाग करने का निर्णय लिया है। शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्रित होंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.