Roorki News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: झबरेड़ाष झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के साथ किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसलों की सिंचाई के लिए लगातार नलकूप चला रहे थे, लेकिन बारिश होने के बाद उन्होंने नलकूप बंद कर दिए हैं। किसानों ने बताया कि 11 जुलाई के बाद क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुई थी, जिससे सूखे जैसे हालात बनने लगे थे। गन्ना और धान की फसल को बचाने के लिए मजबूरन सिंचाई करनी पड़ रही थी। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। जिन किसानों के पास बिजली से चलने वाले नलकूप हैं, उन्हें बढ़े हुए बिजली बिल की चिंता थी, जबकि जिनके पास बिजली की सुविधा नहीं है, उन्हें ट्रैक्टर से नलकूप चलाकर महंगे डीजल का खर्च उठाना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.